Who will be Champion in Khelo India 2021

Who will be Champion in Khelo India

पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में हो रहे मुख्य मुकाबलों के परिणाम आने लगे हैं और पदक तालिका में पहले व दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ लगी हुई है। All want to know that Who will be Champion in Khelo India ?

हालांकि, महाराष्ट्र पिछले दो खेलो इंडिया में पहले स्थान पर रहा है और हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इस बार खेलो इंडिया में महाराष्ट्र के खिलाडिय़ों की भागीदारिता 438 इवेंटस में और मेजबान स्टेट हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारिता 579 इवेंटस में है।

4 X 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड पदक जीतने वाली महाराष्ट्र की टीम के खिलाडिय़ों व उनकी कोच पूनम ने हरियाणा की मेजबानी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे चौथी बार कोच के रूप में टीम के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आई हैं। खिलाडिय़ों के लिए ब्रेकफास्ट व लंच की व्यवस्था एक एथलीट की डाइट के अनुसार की गई है।

कई बार खिलाडिय़ों को ज्यादातर खाना उनकी आवश्यकता के अनुसार नहीं मिलता, यहां पर ऐसा देखने का नहीं मिला। अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों का भी यही अनुभव रहा है। कोच ने कहा कि ठीक ही कहा जाता है ‘देसा में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना’।

लघु भारत बने पंचकूला से खिलाडिय़ों ने सिखी हरियाणवी भाषा/Who will be Champion in Khelo India

महाराष्ट्र की एथलीट वैष्णवी कातुरे ने कहा कि लघु भारत बने पंचकूला में उनकी टीम के खिलाडिय़ों को अन्य राज्यों के खिलाडिय़ों से मिलने का मौका मिला है। कातुरे ने कहा कि उन्होंने यहां पर हरियाणवी भाषा भी सिखी है- ए छोरी ऊरे आ।

टीम की खिलाड़ी स्वेच्छा पाटिल ने कहा कि यहां हरियाणा के दर्शकों का भी काफी सपोर्ट मिला जो दूसरे राज्यों के खिलाडिय़ों का भी जोश बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ी भी एक मुम्बई से, एक नासिक से, एक पुणे से व एक कोलापुर से है जबकि हमारी कोच उमरावती से है।

एथलीट्स का कहना था कि सबसे खुशी की बात यह है कि उनकी मैडल सेरेमनी में स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे थे। खिलाडिय़ों व कोच ने हरियाणा के सूचना विभाग व अन्य मीडिया का भी धन्यवाद किया जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अच्छी कवरेज दी है।

CM Haryana and Union Minister Show Khelo India

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रहे हैं। पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है।

खेलो इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे। हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद, उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबॉल के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर, उनको बधाई दी।

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का हरियाणा में बेहतर आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े अलग-अलग प्रबंधक जो पिछले 3 खेलो इंडिया को आयोजित कर चुके हैं, उनका भी मानना है कि हरियाणा में यह आयोजन बहुत ही अच्छे वातावरण में हो रहा है।

कोरोना की वजह से यह आयोजन तीन बार स्थगित हुआ लेकिन अब अतुल्य माहौल में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में पहुंचे सभी प्रदेश के खिलाडिय़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।    

खेलो इंडिया में पहली बार जोड़े गए 5 पारंपरिक खेल/Who will be Champion in Khelo India

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें मलखंभ, गतका, थांग-ता, योगासन और कलरीपायट्टु शामिल हैं। ऐसा देखने में आया है कि जो खेल जिस भी प्रांत से जुड़े हैं, उनके खिलाड़ी इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में भी इनकी प्रसिद्धि बढ़ रही है।

जब हम इन परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करते हैं तो निश्चित रूप से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने मलखंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उन्होंने इस खेल की एक प्रतियोगिता को देखा, जिसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि यह खेल उनके राज्य से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदला है भारत का परिदृश्य

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परिदृश्य बदला है। कांग्रेस के शासनकाल में जो कार्य कभी नहीं हुए वह अब हो रहे हैं। आज वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा हुआ है।

दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से ले प्रेरणा: गजेंद्र शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों व खिलाडिय़ों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। आज देश में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेले के अच्छे वातावरण की वजह से खेल का स्तर सुधरा है। खिलाडिय़ों को समय पर सिलेक्ट किया जाता है और उन्हें समय पर ट्रनिंग दी जाती है।

श्री शेखावत ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान खेल और खिलाडिय़ों ने खुब तरक्की की है। हरियाणा ने जिस प्रकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल पॉलिसी व खेलों में जिस प्रकार सहयोग किया है उससे प्रदेश का खेलों में नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है, इससे दूसरे प्रांत भी प्रेरणा लें।

श्री शेखावत ने भी परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा ताकि ये खेल भी धीरे-धीरे पूरे विश्व में खेले जाएं। इसका एक उदाहरण कबड्डी है, जो आज पूरे विश्व में खेला जाता है।

इस मौके पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री महावीर सिंह, निदेशक श्री पंकज नैन, पंचकूला के जिला उपायुक्त श्री महावीर कौशिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Who will be Champion in Khelo India

Haryana and Maharastra both compete.

Who was champion of Khelo India 2020

Maharastra

Who won championship of Khelo India 2021

Haryana won championship in Khelo india youth games 2021. Maharastra beacame runner up in khelo India youth games 2021.

What is Khelo India 2021 final medal tally (KIYG 2021 Final medal Tally)

Khelo India 2021 Medal Tally

This is final medal tally of Khelo India youth games 2021.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021
हरियाणा का खेलो इंडिया में “धाकड़” प्रदर्शन 
स्वर्ण पदकों के अर्धशतक से मेज़बान हरियाणा बना चैंपियन 
पदक तालिका में  52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य के साथ हरियाणा नंबर 1 पर 
हरियाणा की कुल पदक संख्या 137 
हरियाणा ने कुश्ती में जीते सबसे ज़्यादा 38 पदक 
16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य शामिल 
बॉक्सिंग में 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य 
एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य शामिल 
जूडो में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य 
साइक्लिंग  में 2 गोल्ड और 6 कांस्य 
स्विमिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य 
शूटिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य 
वेटलिफ्टिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य 
योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य 
थांग ता में 1 सिल्वर और 3 कांस्य 
गतका में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर
हैंडबॉल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर
हॉकी में 1 गोल्ड, आर्चरी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर
बैडमिंटन में 1  गोल्ड और 1 कांस्य 
फुटबॉल में 1  कांस्य 
जिमनास्टिक्स में 1 कांस्य 
कबड्डी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर
टेबल टेनिस में  1 सिल्वर
टेनिस में 1  कांस्य 
वॉलीबॉल में 2  सिल्वर

Sharing Is Caring: