What was Mascot of Khelo India Youth Games 2023


KIYG 2022 भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए नया नारा दिया है-‘ हम फिट तो इंडिया फिट ’। भारत सरकार ने चार साल पहले वर्ष 2018 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत की थी।


दोस्तो, इन खेलों को लेकर आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। हम एक-एक करके उन सभी सवालों का जवाब देंगे : –

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स क्या हैं ? Khelo India youth Games 2022 kya hai
  • Who became champion of Khelo India youth games 2021
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत कब हुई थी ? Khelo India youth games kab shuru huye
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स योजना क्या है ? khelo india youth games 2022 yojna kya hai
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स कौन-सा मंत्रालय करवाता है ?
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स कितनी बार हो चुकें है ? Khelo India youth games kitni baar ho chuke hai
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बार कहां हुए थे ? Khelo India youth Games pahli baar kahan huye the
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का मेजबान कौन-सा राज्य है ? Khelo India youth Games 2022 kahan honge
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 कब से शुरू हुए ? Khelo India youth Games 2022 kab shuru huye
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभंकर, मस्कट क्या है ? What is mascot of Khelo India youth Games 2022
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का लोगो क्या है ? Khelo India youth Games 2022 ka LOGO kya hai
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का थीम गीत क्या है ? Khelo India youth Games 2022 ka theme kya hai
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में कुल कितने खेल होंगे ? Khelo India youth Games 2022 me kitne games honge
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे ? Khelo India youth Games 2022 me kitne khiladi hissa lenge
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की लांचिंग सेरेमनी कहां हुई,कब हुई ? Khelo India youth Games 2022 ki launching ceremoney kahan hui
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 कौन-कौन सी जगह हो रहे हैं ? Khelo India youth Games 2022 kis state me ho rehe hai
  • हरियाणा में ओलंपिक विजेता को कितने रूपए दिए जाते हैं ? haryana me Olympic me Gold medelist ko kitne paise diye jate hai
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए हरियाणा तैयार haryana ready for Khelo India
  • क्या है खेलो इंडिया 2022 का ‘शैफ-द-मिशन’ ? What is Khelo India ” Chef The Mission”
  • खेलो इंडिया के लिए एप जारी What App released for Khelo India ?
  • क्या है खेलो इंडिया का टोल-फ्री नंबर ? what is Toll Free number for Khelo India ?
  • What was the mascot of Khelo India University games 2023 ?

हम इन सभी के सवालों के जवाब देंगे ताकि आप सभी के ज्ञान में बढ़ोतरी हो सके।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2022 में कौन था मेजबान राज्य ? KIYG 2022

दोस्तो , आज हम आपको ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022’ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे जो कि युवाओं को उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी सहायक सिद्घ होगी।

अभी तक Khelo India youth Games 2022 के बारे में हमने कई वेबसाइट देखी है , उनमे से कई सूचना या तो काफी पुरानी है या फिर आधी- अधूरी। इस बार खेलों का हब कहा जाने वाला राज्य हरियाणा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की मेजबानी की।

क्योंकि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ नहीं हो पाए, इसलिए वर्ष 2022 होने के बावजूद भी इन खेलों को ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का नाम दिया गया।

ऐसे में जहां-जहां हम Khelo India youth Games 2022 का जिक्र करें या Khelo India youth Games 2021 का, इन दोनों का अर्थ हरियाणा की मेजबानी में 4 जून 2022 से हुए Khelo India youth Games ही होगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 क्या हैं ? KIYG 2021

Khelo India Youth Games 2022

मित्रो, खेल व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा हैं। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हर आदमी को कोई न कोई खेल पंसद होता है। वर्ष 1985 तक भारत में टीवी आम आदमी की पहुंच से बाहर था।


उस वक्त तक छोटे बच्चे जहां आंख-मिचौली, कपड़े व मिट्टïी से बने खिलौनों से खेलते थे, वहीं युवा गांव में कबड्डïी, कुश्ती, हाकी, फुटबाल, वालीबाल जैसे खेल खेलते थे।


बुजुर्ग लोग चौपालों में बैठकर ताश, पासे, शतरंज आदि खेलकर अपना मनोरंजन करते थे। महिलाओं को लोकगीत गाकर कपड़ों की सिलाई, कढ़ाई व सीजन के अनुसार नाच-गाकर आनंद मिलता था। उस वक्त ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022’ जैसे कोई गेम्स नहीं होते थे।


फिर 90 के दशक में टीवी ने लोगों के जीवन में काफी बदलाव किया। समाचार से लेकर फिल्मी गीतों का चित्रहार, नाटक व शनिवार एवं रविवार को प्रसारित होने वाली हिंदी फिल्मों से मनोरंजन के तौर-तरीके बदले।


वर्ष 2000 के बाद जब देश में इंटरनेट व मोबाइल क्रांति आई तो शहरी लोगों के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन को भी पाश्चात्य सभ्यता के रंग का मुलम्मा चढऩे लगा।


खेल एवं मनोरंजन एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेल से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है जबकि मनोरंजन तनाव को दूर रखता है।
खान-पान में बदलाव व भागदौड़ भरी बनती जा रही जिंदगी में बच्चे से लेकर बड़ों तक का स्वास्थ्य बिगडऩे लगा। केंद्र व राज्यों की सरकारों ने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए पुन: खेलों पर बल देना शुरू कर दिया।


जब खेलों में सफलता पाने वाले खिलाडिय़ों के लिए पैसे व सरकारी नौकरी देने की योजना तैयार की गई तो देश के युवाओं का रूझान होना स्वाभाविक है।
सरकार ने स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करनी शुरू कर दी। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022’ भी उन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक है। अगर खेल खेलने से पैसे और नौकरी मिलती है तो कौन नहीं खेलना चाहेगा।


जानी-मानी कंपनियों द्वारा स्पोंसर किए जाने से क्रिकेट का तो टीवी व मीडिया ने इतना प्रचार कर दिया कि गांव से लेकर शहर के गली-मौहल्लों में बच्चे बैट-बल्ला दिनभर घुमाते रहते हैं।

खेलो इंडिया प्रोग्राम 2022 क्या है ?

हमारे देश में खेले जाने वाले सभी खेलों के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है। भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करके जमीनी स्तर पर भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए भारत सरकार ने Khelo India youth Games की शुरुआत की है।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का उद्देश्य क्या है ?

हमारी सरकार का ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य हर साल सर्वश्रेष्ठ 1,000 बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। यह एक राष्टï्रीय कार्यक्रम है।

‘आओ भारत खेलें यानि लैटस प्ले इंडिया’ के स्लोगन के साथ भारत सरकार द्वारा 2017 में जमीनी स्तर पर बच्चों के साथ जुडक़र भारत की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए प्रस्ताव किया गया था।
इस पहल ने विभिन्न खेलों के लिए देश भर में बेहतर खेल बुनियादी ढांचे और अकादमियों के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तत्कालीन केंद्रीय खेलमंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के कार्यकाल में इन गेम्स की शुरूआत की गई थी।

किसी के जीवन में खेल और फिटनेस का काफी महत्व होता है। खेल खेलने से टीम भावना का विकास होता है और रणनीतिक सोच, विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का विकास होता है। एक स्वस्थ और स्वस्थ व्यक्ति समान रूप से स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की ओर ले जाता है।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से पूर्व ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ तथा ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ करवाने का निर्णय लिया गया।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ क्या हैं ?


खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, Khelo India youth Games 2022 के विकास के लिए संशोधित राष्ट्रीय कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सामूहिक भागीदारी और खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्यों को बढ़ावा देकर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।

आरंभ में यह भी तय किया गया था कि ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ विभिन्न गेम्स में उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक अवसर के रूप में कार्य करेगा।

आपको यह भी बता दें कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) और नेशनल स्पोट्र्स फेडरेशन (एनएसएफ) के सहयोग से ही Khelo India school Games वार्षिक प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि एसजीएफआई और एनएसएफ राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के लिए निचले स्तर पर प्रतियोगिताओं का एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करेंगे और उसका संचालन करेंगे। सबसे पहले Khelo India school Games 2018 में नई दिल्ली में करवाए गए थे। Now Khelo India youth Games 2022 are orgenizing in Haryana.

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 Mascot क्या हैं ?


Khelo India youth Games 2022 भी खेलो इंडिया के खेल के विकास के लिए संशोधित राष्ट्रीय कार्यक्रम का एक हिस्सा हंै। वर्ष 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की शानदार सफलता के बाद, वर्ष 2019 में यूनिवर्सिटी गेम्स के रूप में बहुत बड़े और बेहतर खेल करवाने का फैसला लिया गया। इसके बाद उड़ीसा में वर्ष 2020 में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ करवाए गए। पहली बार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें करीब 9000 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

दूसरी बार Khelo India University Games 2021 के नाम से अभी पिछले महीने ही 24 अप्रैल से 3 मई 2022 तक बैंगलोर में आयोजित करवाए गए हैं।

Khelo India youth Games 2022 कब शुरू हुए ? KIYG

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप भारत सरकार ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा राष्ट के तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए Khelo India youth Games करवाने का वर्ष 2018 में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

सौभाग्य से उस समय खेल मंत्री भी श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर थे जो स्वयं एक अंतर्राष्टï्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। पहली बार खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नई दिल्ली में वर्ष 2018 में आयोजित करवाए गए।

इसके बाद वर्ष 2019 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ महाराष्टï्र राज्य के पुणे शहर में करवाए गए तथा वर्ष 2020 में आसाम राज्य के गोहाटी में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के तीसरे संस्करण की मेजबानी की गई।

Khelo India youth Games 2021 का आयोजन वर्ष 2021 में ही हरियाणा में करवाया जाना था परंतु कोरोना महामारी के कारण इन खेलों को सरकार ने आयोजित नहीं करवाया। खिलाडिय़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को आगे सरका कर वर्ष 2022 में लाया गया है। Now these games will be called Khelo India youth Games 2022.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2022 में कब शुरू हुए ?

‘खेलो इंडिया’ का आगाज हुआ । उसके शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च हुआ हुए । आधिकारिक रूप से 4 जून 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने Khelo India youth Games 2022 का उदघाटन किया था।

खेलो इंडिया के मेजबान राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 7 मई 2022 को चंडीगढ़ के पास पंचकूला में Khelo India youth Games 2022 के चौथे सीजन का शानदार और भव्य शुरूआत की। इस लॉन्च कार्यक्रम में Khelo India youth Games 2022 का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया गया।

लॉन्चिंग सेरेमनी में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कार्यक्रम बहुत इंतजार के बाद आया है। कोरोना महामारी के कारण तीन बार इसकी तिथियां स्थगित हुईं। अब इन खेलों का नया आगाज हो रहा है।

अमित शाह ने 4 जून को पंचकुला में Khelo India youth Games 2022 का शुभारंभ किया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने खिलाड़ियों को पंचकूला में सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर नाज ही नहीं बल्कि अभिमान है। हरियाणा के लिए हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम के चौथे संस्करण की मेजबानी का मौका खेल कैपिटल कहे जाने वाले हरियाणा को दिया है। खेलो इंडिया ने देशभर के खिलाड़ियों को बहुत बड़ा मंच दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को पंचूकला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया के चौथे संस्करण के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। 

         उन्होंने कहा कि कोई भी युवा जो स्कूल में पढ़ता है या कॉलेज में पढ़ता है, वह खेलो इंडिया में भाग ले सकता है। यदि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की धरती से वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, सरदार सिंह, रानी रामपाल, रमेश कुमार जैसे अनेक खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने भारत को मेडल दिलाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने का काम किया

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने खेलों में भी देश को आगे बढ़ाया है। आज खेलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास हुआ है। इसके साथ-साथ खेल संघों को मजबूत किया गया है। आज खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। इसके अतिरिक्त उन्हें बेहतर ट्रेनिंग भी दी जा रही है। खिलाड़ियों को अलग-अलग सुविधाएं व सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री के इन प्रयासों के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने खेल बजट में किया इजाफा/2014 में खेल बजट कितना था

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए खेल बजट में इजाफा किया है। 2014 में खेल का बजट 866 करोड़ रुपये था, इसे बढ़ाकर 2022 में 1993 करोड़ रुपये किया है। इसके परिणाम अब साफ नजर आ रहे हैं। ओलंपिक खेलों में 2016 में जहां महज 2 पदक आए थे, वहीं 2021 में 7 पदक आए हैं। इसी तरह पैरालंपिक में 2014 में महज 4 पदक आए थे, जो 2021 में बढ़कर 19 पदक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 2014 के अंदर 15 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 26 हो गए हैं। इसी तरह एशियाई खेलों में 2014 के अंदर 57 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 70 पदक हो गए हैं। भारत ने पहली बार थामस कप में स्वर्ण पदक जीता है।   

पसीने से नहाने वाले इतिहास को बदलते हैं

श्री अमित शाह ने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पानी से नहाने वाले सिर्फ लिबास को बदलते हैं जबकि पसीने से नहाने वाले इतिहास को बदलते हैं। उन्होंने बॉक्सर मोहम्मद अली की फेमस लाइनें दोहराते हुए कहा कि मुझे ट्रेनिंग के दौरान हर एक मिनट से नफरत होती थी लेकिन मैंने खुद से कहा हार मत मानो, अभी सह लो और बाकि जिंदगी को एक चैंपियन की तरह जियो। श्री शाह ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन खेलों के आयोजन हेतु करोड़ों रुपये की लागत से ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकूला में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, वॉलीबॉल इन्डोर हॉल व बास्केटबॉल इन्डोर हॉल का निर्माण करवाया गया।

सिंथैटिक एथलैटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन हॉल आदि का नवीनीकरण करवाया गया है। अम्बाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन्डोर स्वीमिंग पूल का निर्माण भी किया गया।

हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं खेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती/मिट्टी विशेष प्रकार की है, हमारा कृषक अन्न पैदा करता है। मिट्टी हमारी अन्न के रूप में सोना उगलती है। वहीं इस मिट्टी का युवा और युवती खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जैसे मिट्टी सोना उगलती है वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीत कर गोल्ड ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं। तीज-त्योहारों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से खेलों के प्रति यहां के जनमानस की रुचि बखूबी झलकती है। इसी खेल संस्कृति के चलते यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा भले ही छोटा-सा प्रान्त हो परन्तु यहां खेल प्रतिभाओं की भरमार रही है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021 का कौन-सा सीजन था ?

Khelo India youth Games 2022 के चौथे सीजन के आयोजन 4 जून 2022 से हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा में खेलों के प्रति जुनून है युवाओं में। अगर निचले स्तर की बात करें तो छोटे बच्चों को खेलों में तैयार करने के लिए खेल-नर्सरी चलाई जा रही हैं।

कोविड से पहले 500 नर्सरी चल रही थी, फिर बंद करना पड़ा। अब उनको दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए खेल विभाग काम कर रहा है। गांव-गांव में खेल मैदान, पंचायत की जमीन में पार्क एवं व्यायामशाला बनाई जा रही हैं ।

इसके लिए 1000 गांवों को चिन्हिन किया गया है। 550 पार्क एवं व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं । हम हर जगह योग का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं, 1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है।

हरियाणा में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को कितनी दी जाती है पुरस्कार राशि ?

दोस्तो , आपको पता होगा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा नकद पुरस्कार राशि देता है। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

पिछले कुछ सालों में जितने भी खेल टूर्नामेंट हुए हैं, चाहे एशियन खेल, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक खेल हों, इन सभी में हरियाणा के खिलाडिय़ों की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

हरियाणा के ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी को कितने रूपए मिलते हैं ?

हरियाणा के खिलाड़ी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं करेंगे जब उनको तैयारी के लिए ही धन मिलता हो तो। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस राशि देने की व्यवस्था की है।

हरियाणा सरकार ने विश्व की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों की चढ़ाई करने वाले प्रदेश के पर्वतारोहियों के लिए भी नई नीति लागू की है। इन पर्वतारोहियों को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और खेल श्रेणी का ग्रेड-सी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इससे उन्हें खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

हरियाणा के खिलाडिय़ों को कितने पैसे मिलते हैं डाइट के लिए ?

हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं, खेल अकादमियों और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन की गई है।

बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इससे राज्य के लगभग 25000 नवोदित खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

इन नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले 8 से 14 वर्ष तक के खिलाडिय़ों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष तक के खिलाडिय़ों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्द ही हरियाणा में खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में 5 स्पोट्र्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे।

इनमें प्रतिभावान खिलाडिय़ों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। हरियाणा को स्पोर्टस हब बनाने की योजना है।

हरियाणा में भीम पुरस्कार विजेताओं को कितना मिलता है मानदेय ?

हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने हेतु ‘हरियाणा प्रतिभाशाली खिलाड़ी नियम-2018’ बनाये हैं। उनके लिए खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए हैं। इसके अलावा, 7 मई 2022 तक 156 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी गई है।

खिलाडिय़ों के लिए क्लास वन से क्लास फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार जीतने वाले खिलाडिय़ों का मानदेय 5,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रुपये प्रतिमाह और भीम पुरस्कार विजेताओं को 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की शुरुआत की है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2021का शुभंकर, मस्कट क्या है ?

हरियाणा के पंचकूला में 7 मई को Khelo India youth Games 2021 के लिए शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत लॉन्च हो चुके हैं। 4 जून 2022 से आरंभ हुए ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022’ का इस बार शुभंकर (मस्कट) ‘धाकड़’ , जय , विजय है। लोगों को यह समझने में कुछ समय लग सकता है कि यह ‘धाकड़’ क्या है ?

धाकड़’ शब्द का फिल्म से संबंध : Dhakad, Jay, Vijay are mascot of Khelo India youth Games 2021


हम आपकी जिज्ञासा का समाधान करेंगे . . . . यह ‘धाकड़’ शब्द ठेठ हरियाणवी भाषा का है, जिसका मतलब होता है अत्यधिक मजबूत अथवा दमदार व्यक्ति।


पाठकों को याद होगा कि हरियाणवी महिला पहलवान कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट व बबीता फोगाट बहनों की बायोपिक फिल्म ‘दंगल’ में भी एक गाना हिट हुआ था. . . धाकड़ है भई धाकड़ है . . . .

धाकड़ शब्द आजकल फिर से चर्चा में है. क्योंकि विवादित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। कंगना की बेबाकी और बिंदासपन से हर कई वाकिफ है लेकिन कभी-कभी वो ऐसे चौंकाने वाले काम करती हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

फिल्म ‘धाकड़’ की वजह से चर्चा में कंगना कुछ लोगों ने इस बात के लिए कंगना की तारीफ की है और कहा है कि वाकई आप काफी धाकड़ हैं तो वहीं kiss मिलने की वजह से लोगों ने शिवम को लकी मैन करार दे दिया है। फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक Razneesh Razy Ghai हैं।

कौन-कौन से पारंपरिक खेल थे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ में ?


Khelo India youth Games का चौथा संस्करण 4 जून से शुरू होकर 13 जून, 2022 तक हुए. हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे इन Khelo India youth Games 2022 में 25 तरह के खेल हुए.

इनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा के पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित हुए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,500 से अधिक खिलाड़ी व कोच एवं अन्य स्टॉफ ने भाग लिया। इसके अलावा लाखों दर्शक इन Khelo India youth Games 2022 के गवाह बनें।

Kya hai Khelo India ka Chef De Mission ?

क्या है खेलो इंडिया 2022 का ‘शैफ-द-मिशन’ ?

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के विजन को मूर्तरूप देने के लिए 4 से 13 जून 2022 तक पंचकूला में आयोजित किए । इस कड़ी में 22 मई 2022 को देश के सभी राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के ‘शैफ-द-मिशन’ यानि संबंधित राज्य के खिलाडिय़ों के लिए नियुक्त प्रमुख के साथ हरियाणा सरकार की ओर से खेलो इंडिया आयोजन समिति के अधिकारियों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार व खेलो इंडिया आयोजन से निरन्तर जुड़े श्री योगेन्द्र चौधरी ने की। बैठक में खेल विभाग के निदेशक एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज नैन व भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव श्री रोहित भारद्वाज व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया से जुडऩे का किया आह्वïन

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 30 मई 2022 को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना को लांच करते हुए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र बच्चों को खेलो इंडिया अभियान से जुडऩे का आह्वïान करते हुए कहा कि जब बीमारी आ जाए तो उपचार की जरूरत तो होती है। लेकिन जीवन उपचार से नहीं आरोग्यता से जुड़ा होना चाहिए।

How much Money will spend on Khelo India 2021

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मेजबानी में 4 जून से 13 जून 2022 तक होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इन खेलों के लिए पुराने ढांचों के नवीनीकरण के साथ-साथ अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में 9.95 करोड़ रुपये की लागत से ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र का निर्माण, 3.02 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक वार्म-अप एथलेटिक्स ट्रैक, एलिवेटेड ट्रैक और सैंड ट्रैक का निर्माण,  20.44 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ व पैवेलियन का निर्माण, 27.87 करोड़ रुपये लागत से बास्केटबाल बहुउद्देशीय एवं वॉलीबॉल बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, 4.95 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्सिंग हॉल का निर्माण किया गया है।

इसके अलावा, ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण पर 15.23 करोड़ रुपये, बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण पर 1.60 करोड़ रुपये तथा ताऊ देवी लाल खेल परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए 2.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

उन्होंन बताया कि शाहाबाद हॉकी स्टेडियम के नवीनीकरण और अन्य आवश्यक कार्यों पर 12.37 करोड़ रुपये की राशि तथा अम्बाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 38.68 करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण और 2.55 करोड़ रुपये की लागत से जिमनास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया गया है।

Who was champion of Khelo India youth games KIYG 2021

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा Champion ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने  45 गोल्ड जीते हैं । महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है।

हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137  पदक हासिल किए हैं जबकि महाराष्ट्र में 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदक  प्राप्त  किए है। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं।

 हरियाणा ने कुश्ती में जीते सबसे ज़्यादा 38 पदक, जिनमें 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य शामिल हैं। बॉक्सिंग में 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 कांस्य पदक लिए हैं जबकि एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 कांस्य मिले हैं। इसी प्रकार, जूडो में 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं तो साइक्लिंग  में 2 गोल्ड और 6 कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं।

ऐसे ही, स्विमिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाडियों ने लिए हैं और शूटिंग में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए गए हैं। इसी प्रकार, वेटलिफ्टिंग में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 कांस्य और  योगासन में 1 गोल्ड और 5 कांस्य राज्य के खिलाड़ियों ने लिए हैं।

इसी तरह, थांग ता में 1 सिल्वर और 3 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं जबकि गतका में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर प्रदेश के खिलाड़ियों ने लिए हैं। हैंडबॉल में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और हॉकी में 1 गोल्ड, आर्चरी में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हरियाणा के खिलाडियों ने लिया है।

वही, बैडमिंटन में 1  गोल्ड और 1 कांस्य पदक हरियाणा ने लिए है जबकि फुटबॉल में 1  कांस्य और जिम्नास्टिक्स में 1 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिया है। ऐसे ही, कबड्डी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, टेबल टेनिस में  1 सिल्वर, टेनिस में 1  कांस्य और वॉलीबॉल में 2  सिल्वर मेडल हरियाणा के खिलाडियों ने लिए हैं।

प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग क्या है ?

खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग खेलो इंडिया के स्पोर्ट्स फॉर विमेन घटक का एक और प्रयास है, जो खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में सबसे आवश्यक कदम है। अनुदान प्रदान करने से लेकर कार्यक्रमों के समुचित आयोजन और कार्य में अंतर समर्थन किया जाता है।

पिछली प्रतियोगिताओं में खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट, खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग युवा महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट, खेलो इंडिया महिला कुश्ती राष्ट्रीय टूर्नामेंट, खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर 21) और साथ ही अंडर-17 खेलो इंडिया गर्ल्स फुटबॉल लीग शामिल हैं।

खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग कब शुरू होगी ?

प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग 25 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। महिलाओं के लिए अपनी तरह की यह पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता है , जो तीन चरणों में 29 जुलाई 2022 तक आयोजित होगी। प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग के लिए कैडेट (अंडर-17), जूनियर (अंडर-20) और सीनियर (13 और ऊपर) श्रेणियों में 20 राज्यों में 300 से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। टोक्यो ओलंपियन और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) की एथलीट भवानी देवी तलवारबाजी के आयोजन में सीनियर वर्ग की लीग में प्रतिभागी होंगी। वह तमिलनाडु राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इसके अलावा, लीग में भाग लेने वाले अन्य टॉप्स एथलीटों में श्रेया गुप्ता (जम्मू-कश्मीर) – तलवारबाजी, वेदिका खुशी (छत्तीसगढ़) – तलवारबाजी, तनिक्षा खत्री (हरियाणा) – एपी और शीतल दलाल (हरियाणा)- एपी शामिल हैं। इंफाल, औरंगाबाद, गुवाहाटी और पटियाला से भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) के प्रतिभागी भी इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

खेलो इंडिया विमेंस फेंसिंग लीग महिलाओं के लिए एक खुला राष्ट्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है और फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) पोर्टल के साथ पंजीकृत और उनके संबंधित राज्य संघों द्वारा नामित फेंसर की भी भागीदारी हो रही है। यह तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। चरण 1 और 2 नई दिल्ली में निर्धारित है, जबकि अंतिम चरण पटियाला में होगा। तीन चरणों में लीग के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कुल 1.54 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

प्रत्येक चरण के लिए पुरस्कार राशि 17.10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। लीग चरण के बाद अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी महासंघ के मानदंडों के अनुसार लीग चरण के शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसके अलावा, खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग के साथ, तालकटोरा स्टेडियम में उपरोक्त तारीखों पर पुरुषों के लिए एक एफएआई रैंकिंग टूर्नामेंट होगा।

How many medals was in Khelo India 2021

इस खेल उत्सव में खिलाड़ी कुल 1866 मैडल थे। इनमे 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल थे।

What was Schedule of Khelo India, Daily updates of Khelo india

This was Schedule of Khelo india : you can collect from this following link. Today Schedule of Khelo India Youth games

FAQ : –

When was start Khelo India youth Games 2021 in Haryana ?

4 June and till 13th June 2021

How many states participated in Khelo India youth Games 2021 ?

36 states and UT’s will participate in Khelo India 2022

What type of event declared Khelo India youth Games 2021 ?

Khelo India Games 2021 is declared as an ‘Event of National Importance ‘ .

Which channels had telecast live Khelo India youth Games 2021 ?

Khelo India 2022 will be telecast live on Star Sports, Disney sports , DD Sport and affiliated channels and OTT plateform.

Who was sponsor of Khelo India youth Games 2021 ?

State Bank of India is the title sponsor and Punjab Nationa Bank is associate sponsor of Khelo India 2022

How many traditional games was included in Khelo India Youth Games 2022

5 traditional games will be included in the 4th Khelo India Youth Games to be held in Haryana. Gatka, Thang-ta, Yogasana, Kalarapyattu and Malkhambh.

What pledge was in Khelo India Youth Games 2021

Yes, there is a pledge which obey by the players in Khelo India Youth Games KIYG 2022

क्या उम्र है खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए ? kitni age jaruri h Khelo India ke liye

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

क्यों घुमा खेल मशाल और मस्कट ‘धाकड़’ पूरे हरियाणा में

हरियाणा द्वारा आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया के प्रति हरियाणा के सभी जिलों में युवाओं को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए राहगीरी कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें खेल के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
इसी के तहत खेल मशाल व मस्कट ‘धाकड़’ पूरे राज्य में घूम रहा था जिसका लक्ष्य हर आयु वर्ग के लोगों को जोडऩा था।

खेलो इंडिया के लिए एप जारी ? App release for Khelo India 2022
क्या है खेलो इंडिया का टोल-फ्री नंबर ? What is toll free number of Khelo India

हरियाणा में आने वाले खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एप भी जारी किया । इसके अलावा, भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया के लिए कॉलसेंटर का टोल-फ्री नम्बर 1800-202-5155 भी जारी किया गया। Khelo India Helpline Number – Helpline Number : 1800-202-5155, 1800-258-5155 (Toll-Free). Time – 9:00 AM to 5:30 PM; Monday to Friday

What was Schedule and daily result or updates of Khelo India 2021

There is a details of result , updates and schedule of Khelo India youth games 2021 ..On this following link …. KIYG Haryana 2021 .

What was the Venue of Khelo India 2021

Tau Devi Lal Stedium, Panchkula ( Haryana) is main venue of Khelo India 2021.

Players competed for How many medals in Khelo India 2021

The Chief Minister of Haryana Mr. Manohar Lal informed that in Khelo India youth games 2022 , Players will compete for a total of 1866. In these 545 gold, 545 silver and 776 bronze medals.

Who was the Chief guest in opening of 4th Khelo India youth games 2021

Union Minister of Home affairs and coopertaion Mr. Amit Shah and Union minister of Youth affairs and sports Mr. Anurag Singh Thakur were guest in Opening ceremoney of 4th Khelo India youth games at Panchkula, Haryana.

Who was Champion of Khelo India Youth games 2021

In Khelo India youth games 2021 results , Haryana state was winner, Maharashtra runner up and Karnataka was at third position. Haryana got total 137 medals, Maharashtra 125 and Karnataka was awarded with 67 medals.

Where was the first Khelo India Programme held?

On 22 February 2020, Prime Minister Narendra Modi inaugurated the first edition of the Khelo India University Games in Cuttack  in Odisha State to give athletes the exposure of multi-disciplinary events at the university level.

What is Selection criteria in Khelo India youth games ?

The selection criteria in Khelo India is very fair. Only selected school kids below the age of 17 years are eligible to compete.

In the individual sports, top 8 sportsperson from the School Games Federation of India’s National School Games, 4 nominations from federation, one from Central Board of Secondary Education, one from the host State and 2 wild card entries for the individual events will be selected.

In team sports, the top 4 from the National School Games, 2 nominations by the federation, 1 from the host State and one from the organising committee will be selected.

For archery, badminton and shooting, the top 16 from the National School Games, 8 nominations by the federation, 1 from CBSE, 1 from host State, 1 from organising committee, and 6 from wild cards will be selected

What was Mascot of Khelo India Youth Games 2023

The mascot of the 3rd edition of Khelo India University Games 2023 is named Jitu . which represents Swamp Deer (Barasingha) – the state animal of Uttar Pradesh

Which state hosted khelo India 2023 ?

Tamil Nadu Hosted the Khelo india 2023 .

Conclusion : दोस्तों, Khelo India youth Games 2022 से संबंधित यह लेख मैंने अपनी तरफ से latest लिखा है फिर भी सुधार की हमेशा संभावनाएं बनी रहती हैं. मेरी तरफ से कोशिश रहेगी की इस लेख को समय समय पर update करता रहूँ। आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।

You may also ask : What is Bhavishya Portal for pensioners 2022

पुलित्ज़र पुरस्कार Pulitzer Prize 2022 पाने वाले चार भारतीय कौन हैं ?

: देवसहायम पिल्लई कौन हैं ? Who Is Dev Sahyam Pillai ?

: Cryptocurrency किन देशों में स्वीकार है 2022/ क्रिप्टोकरेंसी किन कंपनियों में स्वीकार है/क्या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना सुरक्षित है/बिटकॉइन में निवेश क्या है/ क्रिप्टोकरेंसी कैसे बनाई जाती है

Kya hai Agnipath scheme 2022/अग्निपथ योजना

कहां शुरू हुआ Crypto startup Haryana 2022

Sharing Is Caring: