FIFA U-17 Women’s World Cup 2022 be held in India / ‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’

FIFA U-17 Women’s World Cup : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 27 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भारत में ‘फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) (Fédération International de Football Association) FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है जिसको लेकर फुटबॉल प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल है।

FIFA U-17 Women's World Cup Trophy
FIFA U-17 Women’s World Cup Trophy

When start FIFA U-17 Women’s World Cup 2022 ?

‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा।  टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी और इसमें कुल 32 मैच खेले जाएंगे.

भारत को मूल रूप से 15 मार्च 2019 को 2020 फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) के मेजबान के रूप में चुना गया था। इसके बाद 17 नवंबर 2020 को, फीफा ने घोषणा की कि टूर्नामेंट का 2020 संस्करण COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया जाएगा। इसके बजाय, भारत को 2022 में टूर्नामेंट के अगले संस्करण के मेजबान के रूप में नियुक्त किया गया।

इसके बाद फीफा ने 13 अप्रैल 2022 को घोषणा की कि 3 भारतीय राज्यों के 3 मेजबान शहरों भुवनेश्वर (उड़ीसा) ,मडगांव (गोवा) ,नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में यह फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) होगा। मोरक्को और तंजानिया देश इस विश्व कप में डेब्यू करेंगे। आपको बता दें की इस कप का स्पेन देश मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2018 में अपना पहला खिताब जीता था।

विश्व कप फीफा इतिहास में वर्ष 2008 में फीफा अंडर -17 महिला फीफा विश्व कप का पहला विश्व कप ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) हुआ था। यह पहला महिला फुटबॉल अंडर -17 विश्व कप है 28 अक्टूबर से 16 नवंबर 2008 तक न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया था।

यह महिलाओं की अंडर -17 राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के लिए आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त विश्व चैंपियनशिप है। यह फीफा द्वारा 17 वर्ष की आयु सीमा के साथ आयोजित पहली महिला विश्व युवा चैंपियनशिप थी।

History of FIFA world cup/फीफा विश्व कप का इतिहास

History of FIFA world cup : दोस्तों , फ़ीफा विश्व कप , फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा), खेल की वैश्विक शासी निकाय के सदस्यों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संघ फुटबॉल प्रतियोगिता है। वर्ष 1930 में यह प्रतियोगिता आरम्भ हुई थी।

इसके बाद प्रतियोगिता हर चार साल में आयोजित की जाती है. वर्ष 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इस फीफा प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका था। मौजूदा चैंपियन टीम फ्रांस ने वर्ष 2018 की टूर्नामेंट जीती थी।

टूर्नामेंट के मौजूदा स्वरूप की बात करें तो एक महीने की अवधि में मेजबान देश के निर्धारित स्थान पर 32 टीमों में प्रतिस्पर्धा होती है। आज तक हुए फीफा कप की बात की जाये तो अब तक ब्राजील पांच बार जीता है और वह हर टूर्नामेंट में खेला है।

इटली तथा जर्मनी चार -चार बार , अर्जेंटीना और ​उरुगुए और इंग्लैंड ने दो -दो बार ख़िताब जीता है। इसी प्रकार फ्रांस 2 बार और स्पेन ने फीफा का ख़िताब एक बार जीता है।

विश्व कप में दुनिया के सबसे व्यापक रूप से देखी जाने वाली खेल की घटनाओं में से एक फीफा को माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार 71,51,00,000 लोगों ने जर्मनी में आयोजित2008 में फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखा था।

वर्ष 2022 में पुरुषों का जो फीफा विश्व कप होगा , वह अब तक का 22वां फीफा विश्व कप होगा जो 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में होने वाला है। यह क़तर देश अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसके अलावा, इस बार विश्व कप पहली बार मध्य पूर्व क्षेत्र मे हो रहा है और वैसे भी यह पहली बार विश्व कप उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु और सर्दियों के मौसम में आयोजित किया जा रहा है .

वर्ष 2022 के विश्व कप के आयोजक के नाम की घोषणा 2 दिसंबर 2010 को ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में की गई थी। फाइनल मैच 18 दिसंबर, 2022 को लुसैल के नेशनल स्टेडियम में होगा, जिसमें 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

कतर में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण, यह विश्व कप नवंबर के अंत से लेकर दिसंबर के मध्य तक करवाया जायेगा। यह विश्व कप मई, जून या जुलाई में नहीं होने वाला पहला ऐसा टूर्नामेंट बन जाएगा। इसका आयोजन भी बहुत कम 28 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा।

आपको यह भी बता दें कि यह फीफा विश्व कप 2022 अरब दुनिया में और मुस्लिम बहुल देशों में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा। यही नहीं,यह विश्व कप कोरिया गणराज्य और जापान में वर्ष 2002 में आयोजित टूर्नामेंट के बाद, पूरी तरह से एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा विश्व कप होगा।

‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) पर कितना खर्च करेगी भारत सरकार ?

‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा।

फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्‍ट क्षण की तैयारी कर रहा है जिस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में बिजली, ऊर्जा एवं केबल बिछाने, स्टेडियम और प्रशिक्षण स्‍थलों की ब्रांडिंग, इत्‍यादि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता के वित्तीय परिव्यय की पूर्ति ‘राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को सहायता योजना’ के लिए बजटीय आवंटन से की जाएगी।

‘फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022’ भारत में करवाने का उद्देश्य क्या है

  • फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 में देश में महिला फुटबॉल को मजबूत बनाने की असीम क्षमता है।
  • फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्‍ट क्षण की तैयारी कर रहा है जिस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इससे जुड़ी एक सकारात्मक विरासत को पीछे छोड़ने के लिए निम्नलिखित उद्देश्यों पर विचार किया गया.
  • फुटबॉल के नेतृत्व और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना।
  • भारत में अधिक से अधिक बालिकाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना।
  • छोटी उम्र से ही समान खेल की अवधारणा को सामान्य बनाकर महिला-पुरुष समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना।
  • भारत में महिलाओं के लिए फुटबॉल मानकों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करना।
  • महिलाओं के खेल का व्यावसायिक महत्व बढ़ाना।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में करवाने का क्या है औचित्य ?

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा। यह अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और इसके साथ ही भारत में फुटबॉल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा।

इस आयोजन से न केवल भारतीय बालिकाओं के बीच पसंदीदा खेल के रूप में फुटबॉल को काफी बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह एक चिरस्थायी विरासत भी अपने पीछे छोड़ जाएगा जो देश में बालिकाओं एवं महिलाओं को फुटबॉल और सामान्य रूप से विभिन्‍न खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की क्या है पृष्ठभूमि ?

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप ( FIFA U-17 Women’s World Cup ) 17 साल से कम उम्र या इस आयु तक की महिला खिलाड़ियों के लिए फीफा द्वारा आयोजित विश्व चैंपियनशिप है। यह आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और यह परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किया गया था।

स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 इस टूर्नामेंट का 7वां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी। एआईएफएफ ने इस प्रतियोगिता के मैचों को 3 स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है; (ए) भुवनेश्वर; (बी) नवी मुंबई और (सी) गोवा।

भारत ने 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2017 तक देश में नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे 6 अलग-अलग स्थानों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप भारत-2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए प्रधानमंत्री ने मंजूरी कब दी ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 14 सितम्बर 2022 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर 2022 से लेकर 30 अक्टूबर 2022 के दौरान आयोजित किया जाने वाला है। इस द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण भारत द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी।

फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 की सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, देश महिला फुटबाल की उस महत्वपूर्ण घड़ी की तैयारी कर रहा है जब दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबाल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में कितनी बार हुआ है ?

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा। यह अधिक संख्या में युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और भारत में फुटबाल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा।

यह आयोजन न सिर्फ भारतीय लड़कियों के बीच एक पसंदीदा खेल के रूप में फुटबाल को बढ़ावा देगा, बल्कि एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ेगा जो देश में लड़कियों व महिलाओं द्वारा फुटबाल और आम तौर पर खेलों को अपनाना आसान बनाएगा।

फीफा विश्व कप 2022 अंडर-17 की भारतीय महिला फुटबॉल टीम में कौन -कौन हैं

इस 21 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम में छह लड़कियां झारखण्ड की और 5 हरियाणा की शामिल हैं। टीम की कप्तान झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली अष्टम उरांव हैं। जैसे ही उन 6 खिलाडियों का चयन हुआ पूरे झारखंड राज्य में खुशी की लहर दौड़ गयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के बनारी गोररा टोली की रहने वाली अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उराव ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। जो पूरे दुनिया में अपने प्रतिभा के दम पर पूरे राज्य का नाम रौशन कर रही है।

गरीबी के कारण किसी प्रकार मैंने अपने बच्चों को पढ़ाया । लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया है। अष्टम उराव की मां तारा देवी ने कहा, अष्टम शुरू से ही जुझारू है, वह जिस काम को करने की ठान लेती है उसे पूरे मन के साथ करती है।

इसी प्रकार , अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप में भाग लेने वाली 21 सदस्यीय भारतीय फुटबाल टीम में हिसार की 3 महिला खिलाड़ी सहित हरियाणा की 5 महिला खिलाड़ी शामिल हुई हैं। टीम में हिसार जिला के गॉंव मंगाली से काजल, नेहा, चूली बागड़ियान से नकिता के अलावा भिवानी जिला के गॉंव अलखपुरा से वर्शिका और शैलजा शामिल हैं। पूरी टीम इस प्रकार से है : –

Indian Women Football U-17 Team checked in to the official hotel at Bhubaneswar
Indian FIFA U-17 Women’s World Cup Team checked in to the official hotel at Bhubaneswar : Image source is Twitter
  • गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा.
  • डिफेंडर: अस्तम उरांव (कप्तान), काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम. मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह.
  • फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की फीफा महासचिव सुश्री फातमा समौरा से मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 10 अक्टूबर 2022 को फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले फीफा महासचिव सुश्री फातमा समौरा से मुलाकात की।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक; अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष श्री कल्याण चौबे, एआईएफएफ के महासचिव श्री शाजी प्रभाकरन और शिक्षा मंत्रालय, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, एनवीएस, सीबीएसई और साई के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

“फुटबॉल फॉर स्कूल” कार्यक्रम क्या है ?

आपको बता दें कि फीफा और यूनेस्को के “फुटबॉल फॉर स्कूल” कार्यक्रम को देश भर के स्कूलों में ले जाने और इसमें सहयोग व समन्वय करने पर चर्चाएं हुईं। इस बैठक के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में श्री प्रधान ने कहा कि फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम एनईपी 2020 की भावना को बढ़ावा देता है और खेल-एकीकृत सीखने की अवधारणा को भी बढ़ावा देता है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह “फुटबॉल फॉर स्कूल” कार्यक्रम भारत में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देगा और हमारे छात्रों के कौशल को विकसित करने में मदद करेगा। सभी जानते है कि भारत सरकार भारत को एक खेल महाशक्ति के रूप में विकसित करने के साथ-साथ एक फिट इंडिया सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप, खेल को बढ़ावा देने और विशेष रूप से स्कूली बच्चों के बीच फुटबॉल को एक जन आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्कूलों के बड़े नेटवर्क को ध्यान में रखते हुए, सुश्री समौरा और माननीय मंत्री ने फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम को भारत के सभी 700 से अधिक जिलों में ले जाने पर सहमति व्यक्त की। श्री प्रधान ने बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से नवोदय विद्यालय समिति नोडल एजेंसी होगी।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि यह पहल फुटबॉल खेल के भविष्य के लिए एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण इस पहल के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

FIFA U-17 Women’s World Cup की भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मैच शेड्यूल क्या हैं

  • फीफा महिला विश्व कप 2022 की खास बातें :
  • टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे.
  • फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 30 अक्टूबर 2022 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • सेमीफाइनल मैच गोवा में होंगे.
  • अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम को ग्रुप ए में मोरक्को, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रखा गया है.
  • ग्रुप स्टेज में 24 मैच खेले जाएंगे, जो 18 अक्टूबर तक तीन राज्यों ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में आयोजित किए जाएंगे.
  • भारत अपने सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेलेगा.

भारत में 11 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप 2022 अंडर-17 की भारतीय महिला फुटबॉल टीम ग्रुप ए में शामिल है और इस टीम के सभी मैच रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर में होंगे , जो कि निम्न प्रकार से हैं :

मैच की तारीखकिन टीमों की बीच मैच होगाकिस स्टेडियम में खेला जायेगा
11 अक्टूबर 2022भारत बनाम यूएसएरात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर
14 अक्टूबर 2022भारत बनाम मोरक्कोरात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर
17 अक्टूबर 2022 भारत बनाम ब्राजील रात 8 बजे IST, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर
FIFA 2022 Indian Women Football team match shedule


यह भी पढ़ें :

Asian Games 2022 / एशियाई खेल

गतका खेल kya hai in Hindi/ What is Gatka Sports

Commonwealth games 2022

What is Mascot of Khelo India Youth Games

अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 का शुभंकर क्या है ? (FIFA U-17 Women’s World Cup mascot )

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था, फीफा ने 11 अक्टूबर, 2021 को ‘फीफा अंडर17 महिला विश्व कप 2022‘ के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ (Ibha) का अनावरण किया। ‘इभा’ महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली एक एशियाई शेरनी है।

अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 कहाँ होंगे ? Who is hosting 2022 Women’s World Cup?

महिला अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप 2022 भारत में होगा। फीफा अंडर17 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 30 अक्टूबर 2022 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि सेमीफाइनल गोवा में होंगे

अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 कब शुरू होगा ? ( When start FIFA U-17 Women’s World Cup)

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 11 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाला है और यह 30 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा।

फीफा वर्ल्ड कप, 2018 का आधिकारिक शुभंकर क्या था ?

फीफा वर्ल्ड कप, 2018 का आधिकारिक शुभंकर ‘चश्मा पहने भेड़िये‘ था । स्पेस सूट पहने इस भेड़िये को जाबीवाका नाम दिया गया । रुसी भाषा में जाबीवाका का अर्थ होता है – जो स्कोर कर सके ।

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का विजेता कौन है ?

फ़्राँस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में फ़्राँस का प्रतिनिधित्व करती है और और फ्रेंच फुटबॉल संघ द्वारा नियंत्रित किया जाती है। राष्ट्रीय टीम लोकप्रिय रूप से लेस ब्लेउस के रूप में जानी जाती है, क्योंकि उनकी वर्दी का रंग नीला है .

2022 में आयोजित होने वाली फीफा वर्ल्ड कप कहाँ होगी ?

फीफा विश्व कप 2022 इस साल नवंबर में कतर में आयोजित होने वाला है। दुनिया भर के 200 से अधिक देशों ने हर चार साल में होने वाली इस फुटबॉल स्पर्धा में क्वालीफाई करने का प्रयास किया, लेकिन मेजबान कतर सहित केवल 32 टीमें ही 2022 फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकीं।

FIFA under-17 Women’s World Cup 2022 will be organised in which country ?

The tournament will be hosted by India, which would have hosted the 2020 edition before it was cancelled due to the COVID-19 pandemic. It will be the second time that India host a FIFA tournament after the men’s 2017 FIFA U-17 World Cup, and the first time that India host a FIFA women’s football tournament.

Can India host the FIFA World Cup ?

In India U-17 Women’s World Cup is scheduled to host its first FIFA event from October 11-30 .

Who won the most women’s FIFA World Cup ?

United States . The most recent World Cup, hosted by France in 2019, was won by the United States, who beat the Netherlands 2–0 to win their second consecutive and fourth overall title .

Who is hosting the FIFA World Cup in 2030 ?

UEFA president Aleksander Ceferin said on Monday that he was certain Spain and Portugal will host the 2030 World Cup. The two countries signed an agreement in 2020 to push ahead with a joint bid to host the tournament and made it official in June.

फीफा विश्व कप अंडर-17 की भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान हैं ?

फीफा विश्व कप अंडर-17 टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली अष्टम उरांव करेंगी।

भारतीय महिला अंडर-17 टीम 2022 के मुख्य कोच कौन हैं ?

भारतीय महिला अंडर-17 टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी हैं .

फीफा 2026 की मेजबानी कौन करेगा ?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर करेंगे। इन तीन देशों के कुल 16 शहरों में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेले जाएंगे, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी पहली बार तीन देश मिलकर करेंगे

2026 वर्ल्ड कप में कितने ग्रुप हैं ?

टूर्नामेंट तीन टीमों के 16 समूहों से मिलकर एक ग्रुप स्टेज के साथ खुलेगा, जिसमें शीर्ष दो टीमें प्रत्येक समूह से 32 टीमों के दौर से शुरू होने वाले नॉकआउट टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगी।

Highlights of FIFA U-17 Women’s World Cup 2022

Day 1st : 11 October 2022 :

FIFA U-17 Women’s World Cup

How can we show Live FIFA U-17 Women’s World Cup Live :

You should know that Football fans in India can enjoy live action from the FIFA U-17 Women’s World Cup 2022 match between India and USA on the Voot and JioTV app and website. FIFA+ will also stream the match. You can download from here also.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment