Athelete Priyanka Goswami Race Walker Biography 2022 /ये लो छोरी प्रियंका गोस्वामी ने भी कमाल कर दिया

Priyanka Goswami Race Walker : कामनवेल्थ गेम्स 2022 में 6 अगस्त 2022 को सिल्वर मैडल जीतने वाली एथेलीट प्रियंका गोस्वामी वही है जिसने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी से मिलने की इच्छा जताई थी और मोदी जी ने उसकी इच्छा का मान रखते हुए मेरठ में उनसे खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास समारोह में मुलाकात भी की. आज प्रियंका गोस्वामी ने इतिहास रच दिया है ,क्योंकि वह राष्ट्रमंडल खेल में 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक के साथ रेस वॉक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Priyanka Goswami Race Walker , who made a history in India for Race walking game
Priyanka Goswami Race Walker

कौन है प्रियंका गोस्वामी ? Who is Priyanka Goswami Race Walker

आपको बता दें कि प्रियंका गोस्वामी पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक लेवल-छह के पद पर कार्यरत है। इनके पिता जी बस कंडक्टर हैं। यह प्रियंका गोस्वामी उत्तरप्रदेश के मेरठ की रहने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल जनवरी 2022 में मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।

जब मोदी जी मेरठ गए तो उन्होंने कुछ खिलाड़ियों से भी वार्ता की थी। इस अवसर पर उन्होंने ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी से मुलाकात करते हुए अपना वादा भी पूरा किया। क्या वादा था , यह भी हम आपको बताएँगे, आप इस लेख को आगे तक पढ़ते रहें।

मोदी जी ने क्या वादा किया था प्रियंका गोस्वामी से ?

मेरठ में उस मुलाकात में प्रियंका ने प्रधानमंत्री से कहा कि सर, मैं आपको धन्यवाद कहना चाहूंगी। क्योंकि आपने जो मुझे वादा किया था, वह आज पूरा कर दिखाया है। आपको यहाँ बताना चाहेंगे कि टोक्यो ओलंपिक के बाद प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान प्रियंका से वादा किया था कि वह मेरठ आने पर उनसे जरूर मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री को रामायण भी तोहफे में दी थी । इस दौरान प्रियंका का परिवार भी साथ में रहा।

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने मेडल भले ही ना जीता हो लेकिन उनके उत्कृष्ट खेल ने हर किसी का दिल जीत लिया था। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी का विशेष तौर पर जिक्र किया था। उनके खेल की जमकर सराहना की थी। हालांकि इस बार टोक्यो ओलंपिक में प्रियंका गोस्वामी ने हिस्सा लिया था लेकिन कोई तो नहीं जीत पाई परन्तु अच्छे प्रदर्शन की बदौलत दर्शकों की दिल जी लिया था।

उस वक्त प्रियंका की जीत के लिए रेल मंडल ने भी इनाम घोषित किया था और कहा था कि अगर प्रियंका कोई भी पदक ओलंपिक में जीतती हैं तो रेलवे उन्हें रुपयों के साथ ही आउट आफ टर्न प्रमोशन भी देगा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर प्रियंका के परिवार वालों में काफी खुशी है। प्रियंका गोस्वामी की इस उपलब्धि के साथ मेरठ से स्पोर्ट्स की दुनिया दुनिया में एक और नाम जुड़ गया है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका गोस्वामी ने एथलेटिक्स में जाने से पहले कुछ महीनों के लिए स्कूल में जिमनास्टिक का अभ्यास भी किया था। लेकिन जब उसने देखा कि रेस में हिस्सा लेने वाले बच्चों को अव्वल स्थान पर आने पर इनाम के तौर पर बैग दिए जा रहे हैं तो उसने फिर भोलेपन में दौड़ में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. जब वह स्कूल में 12 वीं कक्षा में थी, तब उसने अपनी जीएवं की पहली रेस वॉकिंग स्पर्धा में भाग लिया था। वह कहती हैं कि उस समय उनके कोच ने उन्हें वॉकिंग इवेंट में हिस्सा लेने का सुझाव दिया था।

इसे किस्मत कहाँ या उसका जूनून कि आज वही दौड़ उसको काम आई और 10 किलोमीटर की पैदल चाल में इतिहास रचते हुए कामनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक में सिल्वर मैडल लेने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। इससे पूर्व प्रियंका ने फरवरी 2021 में 1:28.45 के नए भारतीय रिकॉर्ड के साथ 20 किमी दौड़ में भारतीय रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप जीती थी और वर्ष 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उसने इससे पहले वर्ष 2017 में इंडियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप भी जीती थी।

क्या हैं प्रियंका की उपलब्धियां / Achievements of Priyanka Goswami Race Walker

  • प्रियंका ने 2011 में प्रदेश स्तरीय पांच किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता
  • अंडर -18 आयु वर्ग में तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते
  • अगस्त 2014 में नार्थ जोन में 10 किमी पैदल चाल को 48 मिनट 30 सेकेंड में पूरा कर नया रिकार्ड बनाया , जो कि अब तक कायम है
  • 2016 में इटली के रोम में हुई वर्ल्ड वाकिंग टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लिया
  •  खास बात यह है कि रांची में इसी वर्ष 2022 फरवरी महीने में राष्ट्रीय एथलेटिक चैम्पियनशिप हुई थी जिसमें प्रियंका गोस्वामी ने ओलंपिक के लिए कवालिफ़ाइ कर लिया था।
  • उन्होंने पैदल चाल प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर की वॉक 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्किइस चैंपियनशिप में उसने गोल्ड मेडल भी जीता.
  • कामनवेल्थ गेम की इस सिल्वर मेडलिस्ट प्रियंका को बीते दिनों रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्ड भी दिया गया था। प्रियंका गोस्वामी को ये पुरस्कार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियो को देखते हुए दिया गया था।
  • कामनवेल्थ गेम्स 2022 में 6 अगस्त 2022 को सिल्वर मैडल

People can also read :

प्रियंका गोस्वामी का परिचय/ Priyanka Goswami family’s details

Name of Race Walker Priyanka Goswami Race Walker
HometownVillage -Sagdi , District -Mujjafar Nagar
State Uttar Pardesh
Father’s Name Madan Lal Goswami
Mother’s Name Anita Goswami
Brother’ Name Kapil Goswami
Age 26 Years , Date of Birth : 10 March 1996
Priyanka Goswami’s JobOfficial suprintendant in Indian Railway
Father’s JobBus Conductor
Merital StetusNot Married

FAQ :

What is Priyanka Goswami Race Walker ranking ?

Priyanka Goswami Race Walker is 48 th position in Women’s 20km Race Walking category and she has score 1092 .

What is Facebook address of Priyanka Goswami ?

https://www.facebook.com/walkerpari999

What is Instagram address of Priyanka Goswami Race Walker ?

https://www.instagram.com/priyanka___goswami/?hl=en

How much Height of Priyanka Goswami Athelete ?

5’4” means that 5 Feet 4 inch is height of Priyanka Goswami .

Sharing Is Caring:

Leave a Comment