kaun hai Vikas Thakur Weightlifter , Biography in Hindi 2022

Vikas Thakur Weightlifter Biography in Hindi : भारत के विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुषों के 96 किग्रा भारोत्तोलन में 346 किग्रा के संयुक्त भार के साथ रजत पदक जीता है। हालाँकि उसने कामनवेल्थ गेम्स में पहले भी पदक जीते हैं लेकिन इस बार इसलिए खास माना जा रहा है कि भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने ज्यों ही रजत पदक जीता तो हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल टवीट्स करके विकास को मैडल जीतने पर बधाई दे दी।

विकास ठाकुर का खेल कैरियर कैसा रहा है/ Career in sports of Vikas Thakur Weightlifter

दोस्तों ,जब विकास ठाकुर का खेलों की तरफ रुझान हुआ तो उसके पिता जी ने अपने बेटे के टैलेंट को पहचान लिया और उन्होंने विकास को प्रेरित करना शुरू कर दिया। आपको जानकार अचरज होगा कि विकास ठाकुर ने 9 साल की उम्र में पहली बार वेटलिफ्टिंग शुरू की थी , जबकि आमतौर पर इतनी कम उम्र में वेटलिफ्टिंग करने से मना करते हैं , क्योंकि माना जाता है कि वेटलिफ्टिंग करने से बच्चे की हाइट रूक जाती है।

जहाँ तक बिर्मिंघम में चल रहे कामनवेल्थ गेम 2022 की बात है , इनमे भारतीय हैवीवेट भारोत्तोलक विकास ठाकुर (Vikas Thakur Weightlifter) ने पुरुषों के 96 किग्रा में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक अपने नाम किया। अनुभवी ठाकुर ने कुल 346 किग्रा (155 किग्रा + 191 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और तीन संस्करणों में अपने तीसरे CWG पदक का दावा किया।

यह ठाकुर का दूसरा रजत था, इससे पूर्व वर्ष 2014 ग्लासगो संस्करण में भी दूसरे स्थान पर रहा था जिस कारण उसको सिल्वर मैडल से ही संतोष करना पड़ा। वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कामनवेल्थ खेलों में विकास ठाकुर ने कांस्य पदक के साथ वापसी की थी।

Name Vikas Thakur Weightlifter
father’s nameSh. Brij lal Thakur
Mother’s nameSmt. Asha Devi
CastRajpoot
JobAir Force
PostWarrant officer

विकास ठाकुर का परिवार / Family of Vikas Thakur Weightlifter

विकास ठाकुर (Vikas Thakur Weightlifter) के परिवार ने खेल के क्षेत्र में उनके विकास और सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकास ठाकुर के पिता बृजलाल ठाकुर भारतीय रेलवे में कार्यरत है और वर्तमान में मेल एक्सप्रेस गार्ड के रूप में कार्यरत है। विकास की मां का नाम आशा देवी है और वह एक गृहिणी हैं। आपको बता दें कि मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के विकास के पिता के रेलवे में तैनात होने के बाद उनका परिवार तीन दशक से अधिक समय पहले लुधियाना आ गया था।

अब विकास ठाकुर करेगा शादी

विकास ठाकुर के पिता बृजलाल ठाकुर के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा पूछा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो उसके बाद ही शादी करूंगा। अब हम उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे। विकास ने जिस दिन 2 अगस्त 2022 को कामनवेल्थ खेल 2022 में पदक जीता था उस दिन उसकी मां आशा ठाकुर का जन्म दिन भी था।

उसकी माँ ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर उसको बड़ा तोहफा दिया है। विकास ने खेल शुरू होने से पहले फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं। बेटे ने वास्तव में उसको जन्मदिन का शानदार उपहार दिया है।

विकास ठाकुर प्रोफेशनल लाइफ/ Sports career of Vikas Thakur Weightlifter

दोस्तों , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को पूरा करने के बाद, विकास ठाकुर ने भारतीय भारोत्तोलन में अपनी पहली उपस्थिति तब दमदार दर्ज की, जब उसने वर्ष 2015 में पुरुषों के 85 किग्रा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इस भारतीय भारोत्तोलक ने 14 साल बाद आखिरकार तकिंदर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विकास ठाकुर ने 153 किलो स्नैच कर रिकॉर्ड बनाया। विकास ने क्लीन एंड जर्क में भी 186 किग्रा का स्कोर किया।

अपने करियर की शुरुआत में विकास ठाकुर ने कोच प्रवेश चंदर शर्मा के तहत प्रशिक्षण लिया और लुधियाना जिला भारोत्तोलन और बॉडीबिल्डिंग क्लब के साथ काम किया। लेकिन वह वर्तमान में विजय शर्मा और संदीप कुमार द्वारा राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में प्रशिक्षित किया जा रहा है। विकास ठाकुर 7 बार राष्ट्रीय चैंपियन वर्ष 2013, 2014, 2015, 2016, 2018, 2019, 2020 में रहे और भारत रिकॉर्ड धारक भी बने।

विकास ने पहली बार वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों, ग्लासगो, स्कॉटलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया , साथ ही सबको हैरान करते हुए उसने अपनी पहली प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के साथ ही सबका दिल भी जीत लिया। विकास ने गोल्ड कोस्ट पर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

FAQ :

What is age of Vikas Thakur Indian weightlifter ?

Vikas Thakur was born on 14 November, 1993, is an Indian weightlifter

What is weight category of Vikas Thakur weightlifter ?

Men’s 96kg Weightlifting .

What is height of Vikas Thakur weightlifter ?

Height of Vikas Thakur weightlifter is 172 cm.

What is instagram account of Vikas Thakur weightlifter.

instagram of Vikas Thakur is …https://www.instagram.com/vikas_thakur_weightlifter/?hl=en

Sharing Is Caring:

Leave a Comment